21 June 2020
युवाओं ने किया सूर्य नमस्कार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के कोलार स्वर्ण जयंती पार्क, लाल परेड ग्राउंड और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, शहीद पार्क और सुभाष स्कूल सहित कई जगहो पर समितियों और स्कूल के छात्राओं द्वार योग दिवस पर युवाओं ने सामूहिक योग किया। इस दौरान छात्राओं ने सूर्य नमस्कार के आसन योग किया और उनके लाभ को जाना। योगाभ्यास खाली पेट करना चाहिए। हां यदि योग के दौरान कमजोरी महसूस हो रही है तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसे ग्रहण करना चाहिए। योग के लिए बिछावन का प्रयोग जरूर करें। इसके लिए चटाई, दरी अथवा योगा मैट का प्रयोग करें। योग के दौरान हल्के और खींचाव वाले वस्त्र धारण करें। यदि आपको थकान है, बीमारी है अथवा आप तनाव की स्थिति में हैं तो योग न करें। वहीं महिलाओं में गर्भावस्था या मासिक धर्म के समय योग करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 योग अभ्यास आरामदायक स्थिति में करें। इसे शरीर एवं श्वास-प्रश्वास की सजगता के साथ धीरे-धीरे शुरू करें। इस दौरान अपने श्वास-प्रश्वास की गति को न तोड़े...